उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के चरई खूंटा गाँव में शुक्रवार की दोपहर पत्नी से लड़कर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी जानकरीं उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चरई खूंटा गांव निवासी स्व. बाबूलाल का 35 वर्षीय पुत्र शिवनाथ का शुक्रवार की दोपहर पत्नी अनुराधा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन को जानकरीं हुई तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share