उत्तर प्रदेश फतेहपुर धाता विकासखंड क्षेत्र के कालूपुर गांव में स्थित मां भद्रकाली काली मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत अखंड रामायण पाठ के साथ हुई, जिसके उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत करीब 10 वर्ष पूर्व गांव के साहू जी द्वारा की गई थी, और तब से प्रत्येक वर्ष माता के मंदिर में निरंतर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मां भद्रकाली की महिमा अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जो भक्त सच्चे मन से मां की पूजा-अर्चना और आराधना करता है, उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में पहुंचते हैं। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम सभा के सभी ग्रामीणों का सामूहिक योगदान रहा। अखंड रामायण पाठ से लेकर प्रसाद वितरण एवं व्यवस्थाओं तक प्रत्येक कार्य में ग्रामीणों ने पूर्ण सहयोग किया, जिससे पूरा आयोजन अनुशासित एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार सिंह, गोपाल ओझा, चूड़ामणि, जितेंद्र सिंह, सुरभान, राजू सिंह, दीपक, नरेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, कंचन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

