उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरुं थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पिता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटी के लापता होने की सूचना दी है और एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के गांव निवासी ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक शनिवार 31 जनवरी को सुबह लगभग 9 बजे घर से इंटर कॉलेज पढ़ने के लिए निकली थी।लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारी, आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की गई। लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजन अत्यंत चिंतित हो गए। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि दरियामऊ गांव निवासी दीपांशु उर्फ वलिश पुत्र लवकुश उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाना खखरेरू पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और नाबालिग छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और छात्रा की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!