Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र में कृषि समृद्धि आयोग के राज्य सदस्य कुलजीत सिंह ने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान मऊ स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया। जहाँ गोवशों को फूलों की माला पहनाकर नमन करते हुए गौ माता का चरण स्पर्श किया।और चना- गुड़ भी खिलाकर गौ माता से आशीर्वाद लिए। इसके उपरांत उन्होंने खागा नवीन मंडी में संचालित धान खरीद केंद्र एवं बीज गोदाम का जायजा लिया। निरीक्षण के समय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान कुलजीत सिंह ने खागा क्षेत्र के किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी। वहीं मौके पर उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि किसानों के हित में योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू किया जा रहा है।जिससे किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By