उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में स्थित ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईट लादकर जा रहे ट्रैक्टर से मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी रामलाल का 27 वर्षीय पुत्र पिंटू जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है रोज की भांति वह ट्रैक्टर पर ईंट लादकर बाँदा जनपद देने जा रहा था। तभी रास्ते मे चलते ट्रैक्टर से गिरकर वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया।

जिससे उसका एक हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको इलाज लिए बहुवा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता रामलाल ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share