G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र में आज सुबह घर मे आग जला कर अलाव तापते समय महिला के कपड़ो में आग लग गई। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई परिजनों को हादशे की जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हैदर मऊ गांव निवासी बलबीर की 28 वर्षीय पत्नी रीना देवी आज सुबह अपने घर में आग जलाकर अलाव ताप रही थी।

तभी उसकी साड़ी में आग लग गई जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए सरांय खालिस स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी तेज प्रताप व पायलट विक्रांत सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share