उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर गेट के समीप दो मोपेड बाइकों की भिडन्त में दोनों सवार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के रहने वाले हाल मोकाम राधा नगर थाना क्षेत्र के अन्दौली पुलिया निवासी स्व. राम खेलावन का 60 वर्षीय पुत्र महेश जो मोपेड बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकला था। जब उसकी मोपेड सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर गेट के समीप पहुंची तभी सामने से आई दूसरी मोपेड से उसकी भिडन्त हो गई जिसमे दोनो मोपेड सवार घायल हो गए।

हादशे कि जानकरीं घायलो के परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थाल पर पहुंचकर महेश के परिजनो ने उसको जिला अस्पताल पहुँचाया तो वहीं दूसरे मोपेड सवार के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महेश को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी पुत्री मनीषा ने बताया पिता जी चौधरी गार्डेन के समीप गोमती में चाय पान की दुकान चलाते है। वह मोपेड पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे तभी हादशे में घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share