उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव में एक बुजुर्ग के शव को दफनाने को लेकर विवाद हो गया। लगभग 80 वर्षीय साधूराम का रविवार को निधन हो गया था, जिसके बाद परिजन परदेश से नाती के आने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को नाती के पहुँचने पर परिजनों ने अपने खेत में शव दफनाने की तैयारी की, तभी पड़ोसी ने हंगामा कर दिया। जैसे ही परिजन शव को दफनाने के लिए खेत पहुँचे, पड़ोसी गाँव का स्वामी प्रसाद लाठी-डंडों के साथ मौके पर आ गया। उसने शव दफनाने से मना करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्वामी प्रसाद ने आरोप लगाया कि जिस जमीन पर शव दफनाया जा रहा था, उस पर विवाद चल रहा है। अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने करीब एक घंटे तक उसे समझाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 100 डायल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ तनाव का माहौल था। उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि जिस जमीन पर शव दफनाया जा रहा था, उस पर मृतक के परिवार का कब्जा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!