उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर रेवाड़ी गाँव के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजकिशोर का 29 वर्षीय पुत्र नरसिंह रेलवे में प्राइवेट नौकरी करता था। बीती रात लगभग ग्यारह बजे वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी समाप्त कर वापस घर जा रहा था। जब उसकी बाइक रेवाड़ी गाँव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!