Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हसवा के समीप स्थित ढाबे के पास ट्रक के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे ट्रक चालक का शव मिलने की सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थानां क्षेत्र के नन्दईपुर गाँव निवासी स्व. राम कुमार सिंह का 55 वर्षीय पुत्र दिनेश सिंह जो ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीती रात थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हसवा के समीप स्थित ढाबे के पास ट्रक अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे मृतक के चचेरे भाई कंचन सिंह ने बताया कल ही भाई बनारस से लौट कर घर आया था। और फिर शाम के समय निकल गया था उसके बाद अचानक मौत की खबर होने के पर यहाँ आये तो ढाबे वाले ने बताया कि रात के समय सोने से पहेले उठाने के लिए बोला था। जब उसे सुबह उठाने गया तो उसने कोई जवाब नही दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस आने के बाद मालूम पड़ा कि इसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By