उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित आबूनगर डाक बंगले के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव निवासी रामकृपाल का 35 वर्षीय पुत्र सुनील बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड आबू नगर डाक बंगले के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन का घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तो वही प्राइवेट एंबुलेंस चालक घायल के परिजनों को गुमराह कर शहर के किसी प्राइवेट हास्पिटल में इलाज कराने के लिए लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share