उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थानां क्षेत्र के कौड़िया गाँव निवासी विजय कुमार की पत्नी सरोज देवी द्वारा एक शिकायती पत्र दिया गया। जिसमे कहा गया कि ई-रिक्शा में बैठकर अपने घऱ कौडिया गाँव जा रही थी। कौडिया पहुँचकर ई-रिक्शा से उतर के चली गई उस ई-रिक्शा में मेंरा एक पर्श छूट गया है। जिसमे एक मंगल सूत्र सोने का व एक नथुनी सोने की व छः मोती सोने के व 1100/- रुपये है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में थाना औंग पुलिस द्वारा तत्काल सूचना पर आस-पास के सीसीटीवी फुटैज देखे गये व लोगो से पूछताछ/ जानकारी कर ई-रिक्शा चालाक से सम्पर्क कर शिकायत करता के पर्स को बरामद करते हुए सम्पूर्ण सामान सुपुर्द किया गया। अपना सामान पाकर पुलिस के इस कार्य की भूरि–भूरि प्रशंसा की गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

