उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के चक मुगल गांव में परिवारिक कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की चक मुगल गांव निवासी मो० अख्तर उर्फ गुड्डू की 28 वर्षीय पत्नी रेहाना बानो ने परिवारिक कलह के चलते घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही महिला को जिला अस्पताल लेकर पहंचे उसके भाई साजिद अली ने बताया। बहनोई भोपाल में जेसीबी चलाता है और हमारी बहन ससुराल में रहती है। घर पर न जाने क्या बात हुई कि बहन ने ज़हर खा लिया। बहनोई ने हमको भोपाल से फोन कर बताया तो हम इलाज के लिए लेकर आए है अभी ज़हर खाने की वजह पता नही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share