उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के नगरा गांव के समीप अचानक बाइक के सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी राम कुमार का 40 वर्षीय पुत्र महेश कुमार बाइक पर सवार होकर घर से चक्की पर गेंहूँ पिसाने जा रहा था।

जब उसकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे महेश कुमार घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामू वर्मा और पायलेट रोहित कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्तर पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र मोहित ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!