Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला जयपुरिया स्कूल के समीप निवासी स्वर्गीय विमल चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र रोहित चौधरी ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्शे पर सवार रोहित चौधरी घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By