Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में गुरूवार की रात चोरों ने सेंध काटकर नगदी व अंग्रेजी शराब चोरी कर ली। जब सेल्समैन सुबह दुकान पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। सेल्समैन ने चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में सेल्समैन प्रेमलखन श्रीवास्तव पुत्र भाष्कर प्रसाद निवासी बेलदरइया ने बताया कि वह शराब की कंपोजिट दुकान बाकरगंज का सेल्समैन है। पांच फरवरी को रात्रि दस बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह प्रातः दस बजे दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान के पश्चिम दीवार में सेंधमारी की गई है। दुकान खोलकर देखा तो गुल्लक में रखा 6800 रूपए व सत्रह हजार रूपए की शराब चोरों ने चोरी कर ली है। पीड़ित सेल्समैन ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाई किए जाने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By