उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में अज्ञात कार की टक्कर से दुर्गागंज विद्युत उपकेंद्र में तैनात टीजी-2 जूनियर इंजीनियर विकास कुमार यादव की मृत्यु हो गई। यह घटना 4 फरवरी को प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुई थी। गंभीर रूप से घायल विकास यादव को कानपुर के एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 48 घंटे बाद 6 फरवरी को उनका निधन हो गया। 35 वर्षीय विकास कुमार यादव मूल रूप से जौनपुर जिले के कोठारी गांव के निवासी थे। वह अपनी बाइक से विभागीय कार्य के लिए आशापुर गाँव जा रहे थे। दुर्गागंज विद्युत उपकेंद्र के समीप प्रयागराज की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की सूचना पर दुर्गागंज पावर हाउस के स्टाफ ने उन्हें औंग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर के एलएलआर हॉस्पिटल रेफर किया था। इजाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share