उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलें के असोथर थानां क्षेत्र के झाल के समीप चार पहिया वाहन और बाइक की भिडन्त हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कधिया गाँव निवासी इद्दु का 19 वर्षीय पुत्र ज़ीशान बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के झांल के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें बाइक सवार ज़ीशान घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी माँ मदीना ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!