उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पुलिया से टकरा गया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करुइया का डेरा मजरे पुर बुजुर्ग गाँव निवासी हीरालाल का 31 वर्षीय पुत्र गुलाब निषाद अपने दोस्त के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर किसी काम से असोथर आया था।

जब रिक्शा कस्बे के समीप पहुंचा तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। जिससे रिक्शे पर सवार गुलाब निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

