उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सहली गांव के चौराहे के समीप बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो सगे भाइयों सहित चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी प्रेम का 18 वर्षीय पुत्र रत्नेश उसका 13 वर्षीय भाई अभिषेक दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठिठौरा गांव निवासी स्वर्गीय राम किशोर का 40 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र

व गाँव निवासी स्व. सरदार का 55 वर्षीय पुत्र सूरज भान दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर सामने से आ गए तभी दोनों बाइको की भिडन्त हो गई। जिससे दोनों बाइको में सवार दो सगे भाइयों सहित चार लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share