उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलाशा करते हुये संलिप्त एक आरोपी को चोरी के गहनों सहित गिरफ्तार किया गया।वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 41/2026 घारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात, चोरी का खुलासा करते हुए सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर अरबपुर वारसी मैरिज हाल के पीछे निवासी हलीम के 32 वर्षीय पुत्र एहसान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 गले का हार, 02 हथफूल, 01 जोड़ा कान की झुमकी, 01 मांग की बेंदी, एक अंगूठी, 01 जोड़ी पायल, पैर के छल्ले, 10 अंगूठी, 02 गोल नुमा कंगन झूमर बरामद कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमें धारा 317(2)/336(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया। आपको बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी बाबू के पुत्र आरिफ ने थाना कोतवाली दी गयी तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोरों द्वारा आवेदक के घर से अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-41/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

