उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के शंकर पुरवा मजरे जमेंनी गांव में सन्दिग्ध अवस्था में नवयुवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शंकर पुरवा जमेंनी गांव निवासी विजय पाल के 18 वर्षीय पुत्र नीरज ने भूसा भरे घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई राज कुमार ने बताया भाई 28 जनवरी से गायब था। उसकी खोज बीन की जा रही थी पर कोई सुराग नही लग रहा था। हम लोगो का गाँव में एक नया घर बना है उसमें भूसा भरा रहता है इस लिए वह बंद रहता है। भाई ने उसी घर मे सन्दिग्ध अवस्था में फाँसी लगा लिया। जब बदबू आई तो घर के अंदर जाकर देखा गया तो भाई फाँसी के फंदे में झूल रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!