उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा और कोरवाँ गाँव के बीच दो बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी युसूफ अली का 38 वर्षीय पुत्र अंसार अली बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बिंदकी कस्बे जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा व कोरवाँ गांव के बीच पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें आंसर अली गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस की ईएमटी समीक्षा व पायलेट राघवेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके साले वाजिद अली ने घटना के सम्बन्ध में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!