Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले में आज सुबह अपने घर की छत पर चढ़कर धूप सेक रहे युवक का बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अनीश का 40 वर्षीय पुत्र फैज आज अपने घर की छत पर चढ़कर धूप सेक रहा था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया तुरन्त परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By