उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक सहित किशोर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरराँव गांव निवासी रामकुमार का 18 वर्षीय पुत्र निखिल व गांव निवासी शुमेर का 15 वर्षीय पुत्र कृष्ण सिंह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share