उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे में दो बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के रूना गांव निवासी हीरालाल का 24 वर्षीय पुत्र सूरज व गाँव निवासी शिवनंदन का 26 वर्षीय पुत्र सोहन दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब उनकी बाइक धरियाव कस्बे में पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उनकी बाइक की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share