G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड आबू नगर डाक बंगले के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे की जानकारी घायल।के परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चौक कजियाना मोहल्ला निवासी गणेश प्रसाद का 45 वर्षीय पुत्र अशोक वर्मा उर्फ टीटू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड आबू नगर डाक बंगले के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार अशोक कुमार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी घायल के परिजन को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share