उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह गाजीपुर-विजयीपुर रोड स्थित झाल तिराहा असोथर के पास तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा करा दिया। बिना हेलमेट स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक सड़क किनारे पंचर की दुकान पर खड़ी वैगनार से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार वैगनआर कार के मालिक अनुपम अपनी कार की स्टेपनी पंचर बनवाने के लिए झाल तिराहा स्थित दुकान पर छोड़कर घर चले गए थे।

इसी दौरान गाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्प्लेंडर बाइक जिसे जीशान पुत्र इद्दु (उम्र 20 वर्ष, निवासी कंधिया) चला रहा था, अचानक अनियंत्रित हो गई और खड़ी कार में जा भिड़ी। बाइक पर उसके साथ निखिल पुत्र रामप्रकाश कश्यप (उम्र 18 वर्ष, निवासी बेर्राव) और कृष्ण सिंह पुत्र सुमेर सिंह (उम्र 15 वर्ष, निवासी बेर्राव) भी सवार थे। तीनों युवक बिना हेलमेट के थे। बताया जा रहा है कि बाइक चालक जीशान डीजे कारोबारी अपने गांव कंधिया से असोथर स्थित आइसा डीजे वाले के यहां डीजे की मशीन लेने आया था और उसी दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहा से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और हेलमेट न पहनना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जरौली चौकी प्रभारी अंकुश यादव ने बताया की घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share