उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सूबेदार खेड़ा गांव में आज सुबह निर्माण धीन मकान की दिवार गिरने से राजगीर व गृहस्वामी पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत सबको मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सूबेदार खेड़ा गांव निवासी स्वर्गीय पूरन सिंह का 55 वर्षीय पुत्र राम सिंह अपने घर का निर्माण करवा रहा था।

जिसमे राम सिंह और उसका 30 वर्षीय पुत्र बाऊ दोनो लेबर गिरी कर रहे थे जबकि थाना क्षेत्र के मकसूदन खेड़ा गांव निवासी स्वर्गीय भिखारी लाल का 70 वर्षीय पुत्र गंगा प्रसाद राजगीर था। तभी एक निर्माण धीन दिवार गिर गई जिसके मलवे में राजगीर गंगा प्रसाद, गृहस्वामी राम सिंह व उसका पुत्र बाऊ तीनो दब गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी राम सिंह व पायलेट विजेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला लाल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!