G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के टिकरी गाँव में पति से झगड़ा कर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके पति को ही तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी चंदन की 22 वर्षीय पत्नी नीतू देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति की बात से क्षुब्ध होकर उसने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके पति चंदन को जानकारी हुई। तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहा डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट शिवम के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते हैं ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share