फतेहपुर। चाँदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवाँ गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार युवक खंती में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी शेर बहादुर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अजय सिंह बाइक पर सवार होकर काम से निकला था।

जब उसकी बाइक चाँदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवाँ गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार खंती में गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अमौली स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

