उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी बसंत लाल अपनी 55 वर्षीय पत्नी गीता देवी को बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र की आदमपुर गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक पर पीछे बैठी गीता देवी चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
