G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा गांव के समीप दो बाइको की आपस में भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको।इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसवा गांव निवासी स्वर्गीय सुंदर लाल का 65 वर्षीय पुत्र सीताराम अपने भतीजे रामहित के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी गांव के समीप दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार बृद्ध सीता राम गंभीर रूप से घायल हों गाय। घायल।अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी मोहर्रम अली व पायलट उपेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share