Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 टोल प्लाजा के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी सुखशेन अपनी 30 वर्षीय पत्नी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए कौशांबी जनपद जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित टोल प्लाजा के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई।

जिसमें उसकी पत्नी ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी भूपेंद्र व पायलेट उमेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By