Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सुजरही पॉवर हाउस के समीप रोड पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ज़ोरदार टककर मार दिया। वाहन की टक्कर से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गाँव निवासी स्व. जगत पाल यादव का 24 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार यादव किसी काम से खागा कस्बे आया था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित सुजरही बिजलीं पॉवर हाउस के समीप रोड पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पर पहुंची हाइवे 1033 की एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचा कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया। हादशे कि सूचना मिलते ही घायल के परिजन सीएचसी पहुंच गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल के परिजनों के कहने पर सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी भपेंद्र व पायलेट उमेश कुमार के साथ घायल को कौशांबी जनपद के मंझनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By