उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शिवरात्रि पर्व पर थाना कोतवाली क्षेत्र के शिद्ध पीठ ताम्बेश्वर मंदिर में 14/15-02.2026 को किये जाने वाले जलाभिषेक के दौरान रुट डायवर्जन (दिनांक-14.02.2026 को समय 16.00 से 16.02.2026 की प्रातः 08.00 बजे तक) सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि थाना कोतवाली क्षेत्र में प्रति वर्ष के भाँति इस वर्ष भी शिद्ध पीठ ताम्बेश्वर मन्दिर में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक एवं दर्शन किया जाना प्रस्तावित है। माघ मेला प्रयागराज 2026 तथा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु किसी भी प्रकार कि असुविधा न हो जिसके लिये यातायात मार्ग परिवर्तित / डायवर्जन किया जाना आवश्यक है। जो 14.02.2026 को समय 16.00 बजे से दिनांक 16.02.2026 को प्रात: 08.00 बजे तक यातायात को सुचारू रखने के लिए निम्नलिखित डायवर्जन मार्ग निर्धारित किए गए हैं:- डायवर्जन किया जाने वाला मार्ग 1- बाँदा से फतेहपुर हो कर डलमऊ-रायबरेली की ओर जाने वाले वाहनः मार्गः बाँदा दतौली बहुआ बँधवा तिराहा जोनिहा चौराहा बिंदकी चौड़गरा बक्सर मोड़ (थाना कल्याणपुर) उंचगाँव भगवंत नगर बिहार लालगंज रायबरेली बक्सर, 2- कानपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी को जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन मार्ग न०1 बक्सर मोड़ (थाना कल्याणपुर) बक्सर उंचगाँव भगवंतनगर बिहार लालगंज रायबरेली। जगतपुर चौराहा बाबूगंज से बायें मुड़कर सलोन प्रतापगढ़ मछलीशहर जौनपुर वाराणसी को जायेंगें तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा। मार्ग न0 2-: लखनऊ बाईपास चौराहा सातमील हुसैनगंज जमरावा डलमऊ रायबरेली जगतपुर चौराहा बाबूगंज बायें मुड़कर को जायेंगें तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा । सलोन प्रतापगढ़ मछलीशहर जौनपुर वाराणसी 3-भिटौरा बाईपास फतेहपुर से ओम घाट तक समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।,व 4-डाक वंगला फतेहपुर से बुलट चौराहा तक समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

