उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर गोविंदपुर गाँव की मोड़ के समीप एक ही बाइक में तीन लोग बैठकर कचेहरी जाते समय ट्रक की चपेट में आने से चालक बाइक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गाँव निवासी विनोद का 26 वर्षीय पुत्र अजय 22 वर्षीय भाई बब्लू व संकठा प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र जनारदन तीनो एक ही बाइक से फतेहपुर कचेहरी जा रहे थे।

तभी गोविंदपुर मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रक के पीछे बाइक तेजी से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस के समय से न पहुंचने पर ढाबा संचालक ने अपनी निजी वाहन से तीनों घायलों को पी.एच.सी गोपालगंज में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने अजय पुत्र विनोद को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल जनार्दन को फतेहपुर रेफर कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक चार भाइयों अजय, शोभित, बब्लू, नितेश में सबसे बड़ा था। मुंबई में नमकीन का कारोबार करता था। तथा अविवाहित था। बेटे की मौत की सूचना मां राजकुमारी बेसुध हो गई। पुलिस को हादसे की जगह पर हेलमेट नहीं मिला है। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया हादसे वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!