उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव की मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मानसिंह का पुरवा मजरे हैबतपुर गाँव निवासी लाला राम का 25 जितेंद्र मलवा थानां क्षेत्र के चितौरा गाँव की मोड़ चार पहिया वाहन ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चचेरे चाचा काली चरण ने बताया भतीजा सड़क निर्माण में मजदूरी कर रहा था। वही से पानी लेने गया था तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से पहिए में फसने से काफी दूर तक घसीटने से उसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

