Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर के समीप दो बाइको की आपस में भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पिता को घर जाने की सलाह देते हुए पुत्र की हालत के गम्भीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ब्यूटी गांव निवासी नत्थू प्रजापति का 45 वर्षीय पुत्र दशरथ प्रजापति अपने 20 वर्षीय पुत्र दीपक प्रजापति के साथ बाइक पर सवार हो कर खागा कस्बे किसी काम से जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के विजईपुर के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें पिता पुत्र दोनों घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पिता दशरथ को घर जाने की सलाह देते हुए गंभीर रूप से घायल दीपक को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By