उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगांम रोड पर कस्बे की गैस एजेंसी के समीप ऑटो के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर खंती में गिर गया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गम्भीर देखते हुए उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पतारा मजरे मवई गांव निवासी राम सुहावन का 50 वर्षीय पुत्र दीपक जो सीएनजी ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बीती रात वह हुसैनगंज सवारी छोड़कर वापस घर लौट रहा था।

तभी हथगांम रोड़ पर कस्बे की गैस एजेंसी के समीप अचानक ऑटो के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। जिससे ऑटो चालक दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके रिश्तेदार पवन सिंह ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share