G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के बैठका चौराहे के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार मिक्सर मशीन कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिजावलपुर गांव निवासी गणेश का 21 वर्षीय पुत्र जितेंद्र जो आरसीसी मिक्सर मशीन चलाने का काम करता है। बीती रात वह मशीन चलाकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक बैठका चौराहे के समीप पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे जितेंद्र रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

साथी लेबरों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी आज सुबह उसके पिता गणेश को हादशे की जानकारी हुई तो जिला अस्पताल पहुंचकर उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। वही पिता ने घटना के बारे में बताया कि जितेंद्र कल थानां क्षेत्र के ककरहिया गाँव गया था। वही सिलेप पड़नी थी वहाँ से मिक़्शर मसीन चालाकर बीती रात घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे हुए हादशे में घायल हो गया तो उसके साथी यहाँ लेकर आये थे हमको आज सुबह फोन से घटना की जानकारी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share