उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मंगरे शाह के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को घर जाने की सलाह देते हुए तीसरे की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी रोशन लाल का 21 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार व गांव निवासी हरि का 20 वर्षीय पुत्र गोलू और शुमेर का 18 वर्षीय पुत्र राज तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब उनकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के मंगरे शाह के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोलू व राज को घर जाने की सलाह देते हुए। गंभीर रूप से घायल मोहित कुमार को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!