Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अकोढिया गांव के समीप ओवर ब्रिज पर बाइक पर पीछे बैठा युवक चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किसनपुर थानां क्षेत्र के अंजना भैरव गाँव निवासी बतोला सिंह का पुत्र लाला सिंह गाँव निवासी प्रताप सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अजय सिंह को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम से निकला था।

जब उसकी बाइक ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अकोढिया ओवर ब्रिज पर पहुंची। तभी चलती बाइक से गिरकर अजय सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एल एस एम्बुलेन्स UP 32 EG 6238 के ईएमटी भपेंद्र व पायलेट उमेश कुमार के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायलो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By