उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला कालकन रोड पर स्थित फज़लुर रहमान इंग्लिश स्कूल मे आज शनिवार को चौबीसवा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सदर नगर पालिका परिषद चेयर मैन राजकुमार मौर्य, मोहम्मद आसिफ अधिवक्ता, महेश दिवेदी जिला अध्यक्ष कांग्रेस फतेहपुर, भारतीय जनता पार्टी नगर महामंत्री संजय लाला सभासद,

राधेश्याम हायरण, सभासद शादाब अहमद, सभासद मो० इस्माईल, सभासद विनय तिवारी, सभासद शाहज़ाद अनवर, सभासद मोहम्मद आरिफ गुड्डा, पूर्व सभासद कासिम अली छात्र नेता अहसान खान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व अधिवक्ता राजेंद्र शुक्ला, राम जी श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर कार्यक्रम कर रहे छात्रो की सराहना की व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और बच्चो को आगे बढ्ने की प्रेरणा दी और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

पुरस्कार मे जनरल नालेज प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, राइटिंग प्रतियोगिता, क्रिकेट व खो खो के पुरस्कार वितरित किए गए। इन सभी प्रतियोगितों में अब्दुल समद बासिल अलीशा फातिमा मयान मुफ्लेहा अबुतालिब सदफ़ ज़ारा अंसारी कशिश यादव शिवानी कश्यप अनुज यादव सारवी गुप्ता मन्नत ने टॉप किया। मास्टर शेफ प्रतियोगिता में ज़रीन फातिमा चैंपियन रही।

मुख्य अतिथि का स्वागत प्रबन्धक मो० नसीम, अध्यक्ष मो० शाहिद, शाह हुसैन (चाँद भाई) शोएब खान मो० शमीम डा० दुर्गा ने किया। प्रबन्धक मो० नसीम खान ने छात्रो के उज्जुवल भविष्य की कामना की और दुआ दी और स्कूल को इंटर कॉलेज जल्द से जल्द बनाने की घोषणा किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

