उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत जोनिहा रोड़ पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यद वाडा मोहल्ला निवासी स्व0 हारून का 47 वर्षीय पुत्र जावेद उर्फ बन्दर अपने निजी काम से बिन्दकी किसी काम से गया था। देर रात लौटते समय जब वह जोनिहा रोड़ पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक भतीजे आफिर ने घटना के बाबत जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

