G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में ब्रजेश विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा के यहां शादी समारोह में आई उसकी रिश्ते में बुआ श्रीमती देवी पत्नी लवकुश विश्वकर्मा 50 वर्ष की एक खंडहर की दीवार में दब कर मौत हो गई। मृतिका मातृ पूजन के बाद जगदीश विश्वकर्मा के खंडहर के पास से निकल रही थी। इनके पीछे राम सागर, ट्विंकल पुत्री प्रदीप विश्वकर्मा 8 वर्ष भी थे। दीवार गिरने से तीनों दब गए सभी को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत श्रीमती देवी को मृत घोषित कर बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादशे कि बाद से मृतिका के पुत्र सर्वेश, प्रियांशी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share