उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा गैस एजेन्सी के समीप गुरूवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सीताराम का 35 वर्षीय पुत्र पवन कुमार गुरूवार की शाम बाइक से बहुआ कस्बा तिलक समारोह में जा रहा था। जैसे ही वह बहुआ गैस एजेन्सी के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!