Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ले में चार पहिया वाहन की टक्कर से मोपेड सवार बृद्ध घायल हो गया। हादसे की जानकारी घायल के परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर कबाड़ी मार्केट मोहल्ला निवासी हबीब का 45 वर्षीय पुत्र असलम अपनी मोपेड बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए ज्वालागंज आया था।

तभी चार पहिया वाहन ने उसकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे असलम रोड पर गिर कर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो उसके घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By