उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अनियंत्रित बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर नेवादा गांव निवासी स्वर्गीय छोटेलाल का 24 वर्षीय पुत्र जय सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

जिससे बाइक चालक जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी मां गंगादेइ ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share