उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली चौराहे पर एक बाइक सवार को दूसरा बाइक से टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अचाकापूर गांव निवासी अवधेश का 25 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली चौराहे पर पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे इंद्रजीत रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानियो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

